डॉ. भीमराव अम्बेडकर शिक्षण संस्थान छत्तीसगढ़ द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन दो सत्रों में किया गया।

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली:-  पहले सत्र में विद्यालय के छात्र-छात्रा एवं शिक्षकों के मध्य महिलाओं के शिक्षा, स्वास्थ्य, आत्मसुरक्षा एवं भागदारी तथा आत्मनिर्भरता पर चर्चा की गई। छात्र व शिक्षकों ने घर, परिवार व समाज विकास में महिलाओं की भूमिका के बारे में बताया कि महिला और पुरूष समाज व परिवार रूपी रथ के दो पहिये के समान हैं यदि एक पहिया खराब होता है तो गाड़ी एकतरफा झुक जाती है और आगे नहीं बढ़ पाती है। यदि दोनों पहिये अच्छे व मजबूत हैं तो दूर तक तेज गति से दौड़ सकती है महिलाएं अपनी दुख तकलीफों को छिपाकर स्वयं प्रसन्नतापूर्वक कार्य करती है और दूसरों को भी प्रसन्न रखती हैं। महिला शिक्षा के वजह से महिलाएं पहले की तरह अबला नहीं सबला हैं घर परिवार से बाहर कार्यालयों, बैंकों, व्यापारियों, वैज्ञानिकों तथा अंतरिक्ष वैज्ञानिक के रूप में आसमान को छू रही हैं अपने-अपने देश के चरम पदों पर भी सुशोभित हो रही हैं। विश्व के नक्शे में महिलाओं के योगदान को आज स्मरण करने का दिन है। आज हम सब महिलाएं एकत्रित होकर यह संदेश देना चाहते हैं कि सभी अच्छी शिक्षा प्राप्त करें आत्मनिर्भर बनें और परिवार और समाज के विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। दूसरे सत्र में संविधान प्रदत मौलिक अधिकारों का संरक्षण एवं बढ़ते अपराध और भ्रष्टाचार पर नियंत्रण तथा जिला इकाई के विस्तार के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि नेशनल ह्यूमन राइट्स, एंटी क्राइम एंड एंटी करप्शन ब्यूरो के प्रदेश अध्यक्ष घासीदास भारद्वाज रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाज सेविका श्रीमती शांति भास्कर ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में ब्यूरो के रायपुर संभाग जनसंपर्क अधिकारी सुरेन्द्र यादव, अजय मसीह, अधिवक्ता सुशील पात्रे जिलाध्यक्ष बिलासपुर एवं प्रदेश जनसंपर्क अधिकारी महिला विंग सुश्री खलिफा डहरिया रही। सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा बाबा साहब डॉ.भीमराव अम्बेडकर एवं ममतामयी मिनीमाता के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलन कर कार्यशाला का शुभारंभ किया गया तत्पश्चात विश्व की वे महिलाएं जो हमारे बीच नहीं हैं जिन्होंने अपने कृत्यों से विश्व में जाने जाते हैं उन्हें दो मिनट मौन श्रद्धांजली अर्पित की गई। कार्यशाला को सुरेन्द्र यादव, अजय मसीह, खलीफा डहरिया, खुमान वर्मा एवं दयाशंकर निषाद ने भी संबोधित किया। मुख्य अतिथि स्टेट ब्यूरो चीफ घासीदास भारद्वाज ने कहा कि आज अत्यंत हर्ष का विषय है कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मुंगेली जिला इकाई का गठन कर रहे हैं। हमारे संगठन लोगों को अधिकारों के प्रति जागरूक करने, बढ़ते अपराध को नियंत्रित करने तथा भ्रष्टाचार को जड़ मूल से नष्ट करने का काम कर रही है नशा अपराध और भ्रष्टाचार का जड़ है, इसे नष्ट करना हमारा दायित्व है। अब तक छत्तीसगढ़ में लगभग चार सौ से अधिक प्रकरणों का निवारण संगठन के माध्यम से किया जा चुका है। मुंगेली जिला अपराध और भ्रष्टाचार से मुक्त हो ऐसा हम सबका प्रयास हो।

इसी कड़ी में मुंगेली जिला इकाई का गठन किया जा रहा है निर्भय होकर कानूनी जानकारी के साथ समर्पित व्यक्तियों को जोड़कर अतिशीघ्र पदाधिकारियों की नियुक्ति की जायेगी। ब्यूरो के उद्देश्य एवं क्रियाकलाप के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। विभिन्न जिलों से आये हुए ब्यूरो के पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र, परिचय पत्र, बैज एवं स्टीकर प्रदान किया गया। मुंगेली जिले के जिलाध्यक्ष नियुक्त करने व जिला इकाई के विस्तार करने के लिए कार्यक्रम के आयोजक राजेन्द्र दिवाकर को सर्वसम्मति से अधिकृत किया गया। अंत में संस्थान द्वारा महिलाओं के सम्मान में कार्यक्रम के अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ महिला श्रीमती शांति भास्कर एवं कार्यक्रम की मुख्यअतिथि स्टेट ब्यूरो चीफ घासीदास भारद्वाज का शाल व श्रीफल से सम्मान किया गया। इस अवसर पर संस्था के छात्र-छात्रा, शिक्षक-शिक्षिका, अभिभावक, संस्था के पदाधिकारी एवं मुंगेली, पथरिया, बिलासपुर, बिल्हा, भाठापारा, सिमगा, नवागढ़, बेमेतरा आदि स्थानों से ब्यूरो के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। मंच संचालन राजेन्द्र दिवाकर व आभार प्रदर्शन व्यवस्थापक एच.आर. भास्कर ने किया।

Trending News

Technology

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली:-  पहले सत्र में विद्यालय के छात्र-छात्रा एवं शिक्षकों के मध्य महिलाओं के शिक्षा, स्वास्थ्य, आत्मसुरक्षा एवं भागदारी तथा आत्मनिर्भरता पर चर्चा की गई। छात्र व शिक्षकों ने घर, परिवार व समाज विकास में महिलाओं की भूमिका के बारे में बताया कि महिला और पुरूष समाज व परिवार रूपी रथ के दो पहिये के समान हैं यदि एक पहिया खराब होता है तो गाड़ी एकतरफा झुक जाती है और आगे नहीं बढ़ पाती है। यदि दोनों पहिये अच्छे व मजबूत हैं तो दूर तक तेज गति से दौड़ सकती है महिलाएं अपनी दुख तकलीफों को छिपाकर स्वयं प्रसन्नतापूर्वक कार्य करती है और दूसरों को भी प्रसन्न रखती हैं। महिला शिक्षा के वजह से महिलाएं पहले की तरह अबला नहीं सबला हैं घर परिवार से बाहर कार्यालयों, बैंकों, व्यापारियों, वैज्ञानिकों तथा अंतरिक्ष वैज्ञानिक के रूप में आसमान को छू रही हैं अपने-अपने देश के चरम पदों पर भी सुशोभित हो रही हैं। विश्व के नक्शे में महिलाओं के योगदान को आज स्मरण करने का दिन है। आज हम सब महिलाएं एकत्रित होकर यह संदेश देना चाहते हैं कि सभी अच्छी शिक्षा प्राप्त करें आत्मनिर्भर बनें और परिवार और समाज के विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। दूसरे सत्र में संविधान प्रदत मौलिक अधिकारों का संरक्षण एवं बढ़ते अपराध और भ्रष्टाचार पर नियंत्रण तथा जिला इकाई के विस्तार के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि नेशनल ह्यूमन राइट्स, एंटी क्राइम एंड एंटी करप्शन ब्यूरो के प्रदेश अध्यक्ष घासीदास भारद्वाज रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाज सेविका श्रीमती शांति भास्कर ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में ब्यूरो के रायपुर संभाग जनसंपर्क अधिकारी सुरेन्द्र यादव, अजय मसीह, अधिवक्ता सुशील पात्रे जिलाध्यक्ष बिलासपुर एवं प्रदेश जनसंपर्क अधिकारी महिला विंग सुश्री खलिफा डहरिया रही। सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा बाबा साहब डॉ.भीमराव अम्बेडकर एवं ममतामयी मिनीमाता के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलन कर कार्यशाला का शुभारंभ किया गया तत्पश्चात विश्व की वे महिलाएं जो हमारे बीच नहीं हैं जिन्होंने अपने कृत्यों से विश्व में जाने जाते हैं उन्हें दो मिनट मौन श्रद्धांजली अर्पित की गई। कार्यशाला को सुरेन्द्र यादव, अजय मसीह, खलीफा डहरिया, खुमान वर्मा एवं दयाशंकर निषाद ने भी संबोधित किया। मुख्य अतिथि स्टेट ब्यूरो चीफ घासीदास भारद्वाज ने कहा कि आज अत्यंत हर्ष का विषय है कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मुंगेली जिला इकाई का गठन कर रहे हैं। हमारे संगठन लोगों को अधिकारों के प्रति जागरूक करने, बढ़ते अपराध को नियंत्रित करने तथा भ्रष्टाचार को जड़ मूल से नष्ट करने का काम कर रही है नशा अपराध और भ्रष्टाचार का जड़ है, इसे नष्ट करना हमारा दायित्व है। अब तक छत्तीसगढ़ में लगभग चार सौ से अधिक प्रकरणों का निवारण संगठन के माध्यम से किया जा चुका है। मुंगेली जिला अपराध और भ्रष्टाचार से मुक्त हो ऐसा हम सबका प्रयास हो। इसी कड़ी में मुंगेली जिला इकाई का गठन किया जा रहा है निर्भय होकर कानूनी जानकारी के साथ समर्पित व्यक्तियों को जोड़कर अतिशीघ्र पदाधिकारियों की नियुक्ति की जायेगी। ब्यूरो के उद्देश्य एवं क्रियाकलाप के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। विभिन्न जिलों से आये हुए ब्यूरो के पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र, परिचय पत्र, बैज एवं स्टीकर प्रदान किया गया। मुंगेली जिले के जिलाध्यक्ष नियुक्त करने व जिला इकाई के विस्तार करने के लिए कार्यक्रम के आयोजक राजेन्द्र दिवाकर को सर्वसम्मति से अधिकृत किया गया। अंत में संस्थान द्वारा महिलाओं के सम्मान में कार्यक्रम के अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ महिला श्रीमती शांति भास्कर एवं कार्यक्रम की मुख्यअतिथि स्टेट ब्यूरो चीफ घासीदास भारद्वाज का शाल व श्रीफल से सम्मान किया गया। इस अवसर पर संस्था के छात्र-छात्रा, शिक्षक-शिक्षिका, अभिभावक, संस्था के पदाधिकारी एवं मुंगेली, पथरिया, बिलासपुर, बिल्हा, भाठापारा, सिमगा, नवागढ़, बेमेतरा आदि स्थानों से ब्यूरो के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। मंच संचालन राजेन्द्र दिवाकर व आभार प्रदर्शन व्यवस्थापक एच.आर. भास्कर ने किया।